रिश्वत मामले में मधेपुर की बीईओ मरजीना खातून निलंबित
मधुबनी, मई 18 -- झंझारपुर/मधेपुर। मधेपुर की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मरजीना खातून को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (एसएलसी) पर प्रतिहस्ताक्षर के बदले छात्रों से रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए यह कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग के प्रशासन निदेशक मनोरंजन कुमार ने 18 मई को निलंबन का आदेश जारी किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 मई को डीईओ अक्षय कुमार पांडेय और मधेपुर के बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से मामले की स्थलीय जांच की थी। इस अधिकारियों ने पाया कि बीईओ निर्धारित सरकारी कार्यालय के बजाय अपने निजी आवास से कार्यालय का संचालन करती हैं। जांच में छात्रों से अवैध राशि वसूलने के आरोप की भी पुष्टि हुई। डीईओ ने जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.