रिश्वत मामले में पूर्व पंचायत सचिव पर आरोप तय
रांची, सितम्बर 5 -- रांची। रिश्वतकांड मामले में आरोपी तत्कालीन पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो के खिलाफ शनिवार को एसीबी कोर्ट में आरोप गठित हुआ। इस मामले में 19 सितंबर से गवाही होगी। किरण कुसुम खलखो गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड के चट्टी सेरका के पंचायत सचिव थे। अभियोजन के अनुसार परमेश्वर सिंह को ग्रामसभा की ओर से एक कुआं के मरम्मत कार्य का काम मिला था। कुआं मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बकाया पैसे के भुगतान के लिए परमेश्वर सिंह ने आवेदन किया था, लेकिन पंचायत सचिव ने बिल पास करने के एवज में 8000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। इस मामले की शिकायत एसीबी से की गयी थी। एसीबी ने 12 मार्च को पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.