रिश्वत मामले में एनडीएमसी कर्मी की जमानत याचिका खारिज
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नई दिल्ली, का.सं। राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने रिश्वतखोरी मामले में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कर्मचारी अजीत की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश पुनीत पाहवा की अदालत ने आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया। मामला नौरोजी नगर मार्केट में बिरयानी की रेहड़ी लगाने वाले गौरव मानक की शिकायत से जुड़ा है। इनकी जब्त रेहड़ी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि एनडीएमसी इंस्पेक्टर मुकेश बाबू ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की मांग की थी और यह रकम पालिका सहायक अजीत को सौंपने का निर्देश दिया था। सीबीआई ने सात सितंबर 2026 को आरोपी अजीत को 19 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मुख्य आरोपी मुकेश बाबू अभी फरार है। अदालत ने स्पष्ट किया कि रिश्वत की मांग और स्वीकारोक्ति के आरोप अत्यंत गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.