रांची, मार्च 17 -- रांची। रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए अमीन गणेश महतो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। एसीबी विशेष कोर्ट ने मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत अपना आदेश 24 मार्च को सुनाएगी। आरोपी गणेश महतो सिल्ली अंचल कार्यालय में अमीन के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि उसने जमीन की मापी और नक्शा तैयार करने के एवज में वासुदेव महतो से घूस की मांग की थी। इसकी शिकायत वासुदेव महतो ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए 19 फरवरी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तब से वह जेल में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.