कौशाम्बी, जून 1 -- क्राइम कंट्रोल और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के संकेत देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी कर आम जनता से अपील की है कि यदि कोई पुलिस कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो तुरंत सूचना दें। साथ ही संगठित अपराध, माफिया गतिविधियों और अवैध कारोबार की जानकारी भी इस नंबर पर दी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि विभाग जनसेवा के लिए है, न कि जनता को परेशान करने के लिए। यदि कोई पुलिसकर्मी घूस मांगता है या अनुचित लाभ लेने की कोशिश करता है तो इसे सहन नहीं किया जाएगा। उनकी टीम हर शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेगी और दोषी के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करेगी। एसपी ने जनता को आश्वासन दिया है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, जिससे कोई भी बिना डरे सूचना दे सके।...