लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- सिंगाही थाने में तैनात दरोगा मोहित सिंह को एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सस्पेंड कर दिया गया है। दरोगा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें आरोप लगा था कि दरोगा मुकदमे से धारा हटाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। एसपी ने पूरे मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। सिंगाही थाना क्षेत्र में खेत में बकरी चराने को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी। 9 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी विवेचना सिंगाही थाने में तैनात दरोगा मोहित सिंह कर रहे थे। उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुकदमे से कुछ धाराएं हटाने के नाम पर दरोगा मोहित उनसे 6 हजार रुपए मांग रहे हैं। मामले का जब खुलासा हुआ तो दरोगा पर आरोप लगा कि वह पीड़ित पर दबाव बनाया और कहा कि लिख कर दो,...