श्रावस्ती, अगस्त 27 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन जारी की है। अब किसी कर्मचारी द्वारा रिश्वत, घूस या सुविधा शुल्क की मांग किए जाने पर आम नागरिक तत्काल शिकायत दर्ज करा सकेंगे। पुलिस के अनुसार रिश्वत या किसी भी प्रकार की अवैध धनराशि की मांग होने पर नागरिक 9621993488 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात पुलिस प्रशासन ने कही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आएं और किसी भी सरकारी कार्य के लिए अवैध धनराशि की मांग किए जाने पर बिना झिझक हेल्पलाइन पर सूचना दें। पुलिस ने लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी व्यवस...