लखनऊ, मार्च 10 -- एटा के मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा को रिश्वत मांगने के आरोप में मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। घूस मांगने की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।नागेंद्र ग्राम्य विकास सेवा के अधिकारी हैं। बीडीओ से पदोन्नत होकर सीडीओ बने थे और उन्हें एटा में तैनात थे। एक वायरल वीडियो में नागेंद्र जिले के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर संजीव पचौरी से हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये दिलवाने की बात कह रहे हैं। पचौरी लेन-देन की बात से इनकार करते सुनाई दे रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि शासन ने मामले की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की गंभीरता को देखते हुए नागेंद्र नारायण मिश्रा के विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें...