गोपालगंज, मार्च 21 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। रिश्वत मांगने के आरोप में जिले के जगतौली ओपी अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस के वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि जगतौली ओपी अध्यक्ष ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से अवैध रूप से रिश्वत की मांग की है। शिकायत और साक्ष्य मिलने के बाद मामले की जांच की गई। जांच के क्रम में मामला सत्य पाए जाने पर एसपी विनय तिवारी ने तत्काल प्रभाव से जगतौली ओपी अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है। साथ ही बिना सक्षम पदाधिकारी की पूर्व अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ एकतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.