नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। एनओसी के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में सेक्टर-58 फायर स्टेशन पर तैनात फायरमैन को निलंबित कर दिया गया। उसको पुलिस लाइन भेज दिया गया। मामले में विभागीय जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-58 फायर स्टेशन पर देवेंद्र पाल सिंह फायरमैन के पद पर तैनात थे। देवेंद्र पर रिश्वत मांगने के आरोप की शिकायत डीजी फायर कार्यालय से की गई थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि डीजी फायर कार्यालय से फायरमैन देवेंद्र पाल सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजने वाला नगर निगम कर्मी सस्पेंड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...