रिश्वत मांगने के आरोप में दारोगा निलंबित, ऑडियो जांच में खुली पोल
गया, जुलाई 18 -- मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने रिश्वत मांगने की शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर दारोगा तेजनारायण चौबे को निलंबित कर दिया। 21 मई को आईजी कार्यालय में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच खिजरसराय के अंचल पुलिस निरीक्षक को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में आरोप की पुष्टि होने के बाद आईजी ने दारोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। खिजरसराय थाना क्षेत्र के सरैया बिगहा के नागा यादव ने 21 मई को आईजी कार्यालय में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि खिजरसराय थाना कांड संख्या 181/2026 में उनका नाम नहीं आने देने के बदले अनुसंधानकर्ता तेजनारायण चौबे ने भय और दबाव बनाकर अवैध धनराशि की मांग की। यह भी पढ़ें- Gaya News: लापरवाही के आरोप में मगध मेडिकल के थानाध्यक्ष निलंबित शिकायत के समर्थन में आवेदक ने ऑडियो रिकॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.