रिश्वत मांगने के आरोप में एडीएसओ पर केस
बगहा, सितम्बर 2 -- नरकटियागंज। जन वितरण प्रणाली दुकानदार से खाद्यान्न आवंटन के बदले 4.50 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील प्रताप सिंह के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामला गौनाहा प्रखंड के भितिहरवा पंचायत के पीडीएस दुकानदार सुजीत कुमार की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के बाद निगरानी टीम ने आरोपों की जांच की, जिसमें बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और उसके ट्रांसक्रिप्ट को भी साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है। शिकायत के अनुसार, सुजीत कुमार ने जून में 8578 किलो गेहूं और 12867 किलो चावल का वितरण किया था। इसके बावजूद अगस्त 2026 का खाद्यान्न आवंटन पोर्टल पर शून्य कर दिया गया। आवंटन बहाल कराने के लिए उसने अधिकारियों से गुहार लगायी। परिवाद में आरोप है कि 16 जुलाई को नरकटियागंज स्थित नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.