कन्नौज, अगस्त 22 -- कन्नौज। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में समझौता कराने के एवज में रुपये मांगने के आरोप का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। प्राथमिक जांच में आरोपों का संज्ञान लेते हुए चौकी सुर्सी पर तैनात आरक्षी ध्रुव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें पुलिस लाइन कन्नौज से संबद्ध किया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था । इसमें ठठिया थाना की चौकी सुर्सी क्षेत्र के गांव कछियाना निवासी राहुल कुमार पुत्र बालक राम ने चौकी सुर्सी पर तैनात आरक्षी ध्रुव कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने 25 मई 2026 को कराए गए समझौते के एवज में उससे 10 हजार रुपये की मांग की थी। आरोप है कि सिपाही ने पांच हजार रुपये भी लिए। ...