रिश्वत प्रकरण में जांच तेज, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बयान दर्ज
शाहजहांपुर, जून 26 -- शाहजहांपुर। भावलखेड़ा सीडीपीओ से जुड़े रिश्वत मांगने के वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन की जांच तेज हो गई है। प्रकरण की जांच एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र द्वारा शुरू कर दी गई है। गुरुवार को भावलखेड़ा क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए और संबंधित साक्ष्य भी एकत्र किए गए। जानकारी के अनुसार, जांच टीम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से विस्तार से पूछताछ की और उपलब्ध तथ्यों को रिकॉर्ड किया। अब शुक्रवार को सभी साक्ष्यों का अवलोकन किया जाएगा, जिसके बाद पूरे प्रकरण का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक जांच टीम शनिवार तक अपनी अंतिम रिपोर्ट जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को सौंप सकती है। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.