महोबा, मई 27 -- महोबा, संवाददाता। राजस्व कर्मचारी के द्वारा शस्त्र लाईसेंस में रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत की मांग पूरी न होने पर पत्रावली लंबित रखने का मामला सभापति तक पहुंच गया। सभापति के निजी सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मनमानी करने वाले लेखपाल की जांच कराने की अपेक्षा की गई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति के निजी सचिव धर्मेद्र सिंह ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि तहसील सदर में तैनात लेखपाल के द्वारा शस्त्र लाइसेंस में रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर पत्रावली लंबित रखी जा रही है जिस पर सभापति ने रोष जताया है। यह भी पढ़ें- साहब! सात बार हो चुका है हमला, अब तो लाइसेंस दे दीजिए गोविंद्र सिंह सेंगर की शस्त्र लाईसेंस में रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। पीडित का मामला विधान परिषद...