रिश्वत न देने पर लाभार्थी को मिली मारने की धमकी
मैनपुरी, मार्च 24 -- किशनी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना कस्बा किशनी में भ्रष्टाचार और दलाली की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामला सदर बाजार का है, यहां निवासी नरेंद्र गुप्ता पुत्र स्वरूप गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि योजना के तहत उनके आवास की पहली किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन अब दबंग उनसे आवास दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। पीड़ित नरेंद्र गुप्ता के अनुसार, जब उन्होंने रिश्वत देने से इंकार किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और पिछले एक सप्ताह से लगातार मारपीट का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार सुबह भी आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उनकी पत्नी और बच्चे बाहर हैं और वह घर पर अकेले हैं, जिससे उन्हें अपनी जान-माल का ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.