बिजनौर, अप्रैल 17 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव स्याऊ निवासी एक व्यक्ति ने सप्लाई विभाग के अधिकारी और उसके सहयोगी पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने, विरोध करने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चांदपुर क्षेत्र के ग्राम स्याऊ निवासी रायबहादुर आर्य ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं और वर्तमान में उनका पुत्र हर्षित बहादुर आर्य पंचायत चुनाव का प्रत्याशी है। उन्होंने बताया कि वह पिछले लगभग 10 वर्षों से विकासखंड जलीलपुर में खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति के निगरानी सदस्य हैं। यह भी पढ़ें- कोटेदार पर अनियमितता के आरोप में मुकदमा दर्ज पीड़ित के अनुसार आपूर्ति विभाग में पूर्व में सहयोग मिलता रहा, लेकिन एक नए अधिकार...