सीतापुर, अप्रैल 11 -- महमूदाबाद, संवाददाता। सदरपुर इलाके के दो पीड़ितों ने पुलिस पर रिश्वत मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने एसपी से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एक पीड़ित ने पुलिस पर एसपी से शिकायत के बाद उसे बेटे सहित थाने पकड़ ले जाने का भी आरोप लगाया। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की है। दूसरी महिला पीड़ित ने भी उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। हालांकि मामले में सीओ का कहना है कि जांच कराई जा रही है।सदरपुर के पूंजीखेड़ा के कालिका प्रसाद ने एसपी को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया है कि गांव के ही दो लोगों ने दो अप्रैल को ट्रैक्टर निकालते समय उनकी दीवार तोड़ दी थी। इस बाबत तीन अप्रैल को थाने पर तहरीर दी थी। आरोप है कि पीड़ित को अगले दिन थाने बुलाकर गालियां देते पुलिस कर्मियों ने 30 हजार रुपए की मांग की। ...