रांची, अगस्त 18 -- रांची। बुढ़मू अंचल के रिश्वत कांड में जेल में बंद राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई। एसीबी की विशेष अदालत ने दोनों की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत 20 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगी। मामले में एसीबी ने 8 जुलाई को राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि को कथित तौर पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...