एटा, मार्च 10 -- आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती प्रक्रिया में पैसा मांगने का वीडियो वायरल हो गया। (हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) वीडियो में सीडीओ और कॉआर्डिनेटर के बीच वार्ता होती दिख रही है। शासन में वीडियो पहुंचते ही हड़कंप मच गया। दिन भर इसकी चर्चा होती रही। मंगलवार की दोपहर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ओर से ट्यूट कर सस्पेंड करने की जानकारी दी गई। पिछले महीने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 642 आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए भर्ती होनी थी। जबकि 19 आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए थे। इन पदों की सापेक्ष करीब तीन हजार फार्म आए थे। फार्मों के बाद जांच की गई। इन महिलाओं के साक्षात्कार कराए गए थे। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.