गौरीगंज, जून 27 -- अमेठी। संवाददाता आईटीआई गौरीगंज के प्रधानाचार्य एवं जिले के नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और रिश्वत मांगने के आरोपों के चलते शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन ने उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

जांच शुरू व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग ने संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिक्षु), अयोध्या मंडल को आईटीआई प्रधानाचार्य के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए जांच अधिकारी बनाया था। उनकी प्रारंभिक जांच में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान खरीद और भुगतान प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि संस्थान में नियमों के विपरीत सामग्री का क्रय किया गया तथा कई मामलों में सामग्री प्राप्त किए बिना ह...