बागपत, जून 11 -- यूपी-हरियाणा बार्डर के निवाड़ा चेक पोस्ट पर चेकिंग के नाम पर बागपत के व्यक्ति से अवैध वसूली करने वाले दो पुलिस कर्मियों पर तीन वर्ष बाद कार्रवाई हुई। एसपी ने जांच के बाद दोनों पुलिस कर्मियों को तीन वर्ष तक न्यूनतम वेतन के दंड़ से दंडित किया है। वर्ष 2022 में बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा पुलिस चेकपोस्ट पर कांस्टेबल विनीत और राकेश तैनात थे। एक जून 2022 की रात 12 बजे से दो जून की सुबह आठ बजे तक उनकी ड्यूटी थी। सुबह करीब छह बजे राजेंद्र पुत्र वीरसैन निवासी निकट प्राचीन शिव मंदिर माता कालोनी बागपत अपने घर से सोनीपत कार से जा रहा था। तभी दोनों सिपाहियों ने राजेंद्र की कार को रोककर कागजात मांगे। राजेंद्र ने अवगत कराया कि कार के कागज गुम हो गए है। इस संबंध में पूर्व में थाने को सूचित किया जा चुका है। पुलिस कर्मी नहीं माने और कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.