रिश्वतखोरी संबंधी नगर निगम कर्मी के वायरल ऑडियो की जांच कराकर होगी सख्त कार्रवाई : महापौर
पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नगर निगम के एक दैनिक कर्मी का भवन निर्माण करा रहे एक व्यक्ति से लाखों रुपये की रिश्वत वसूलने का प्रयास संबंधी बातचीत, वायरल होने के मामले में महापौर अरुणा शंकर ने कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला निगम के लिए शर्मनाक है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित ऑडियो उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर दोषी कर्मी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटनाएं निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं और कुछ लोग आज भी निगम की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।अरुणा शंकर ने आम नागरिकों से भी अपील की कि अगर कोई निगम कर्मी नक्शा पास कराने, भवन निर्माण या अन्य किसी कार्य के नाम पर पैसे की मांग करता है तो उसका ऑडियो, वीडियो या अन्य साक्ष्य एकत्र कर उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.