पटना, मार्च 12 -- उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भ्रष्टाचार के मामले में गोपालगंज जिले के बरौली के राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के मामले में कार्रवाई की गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को छह हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में प्रस्तुत किया गया था। हिरासत से मुक्त होने के बाद उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें वहां नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...