रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, एलडीए का अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा निलंबित
लखनऊ, अगस्त 3 -- उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान द्वारा रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार किए गए लखनऊ विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को उसे निलंबित कर दिया। प्रमुख सचिव आवास पी. गुरु प्रसाद ने निलंबन आदेश जारी किया है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आरोपी अवर अभियंता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी थी। सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई के बाद शासन ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन का निर्णय लिया। निलंबन अवधि के दौरान दिनेश कुमार वर्मा को निदेशक आवास बंधु कार्यालय से संबद्ध किया गया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: घूसकांड के बाद एलडीए में बड़ा फेरबदल, जोनल अधिकारियों की कुर्सियां बदलीं साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। शासन ने कानपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.