वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवादददाता। आईएमएस बीएचयू के रेडियोथेरेपी एवं रेडिएशन मेडिसिन विभाग में 'रिश्तों में सामंजस्य: समझ और आंतरिक शांति की ओर एक यात्रा' विषय कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएचयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. मधु जैन ने कहा कि रिश्तों में सामंजस्य से सकारात्मक माहौल बनेगा। डॉ. श्रुति सोमानी ने कृतज्ञता, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति के महत्व पर चर्चा की। पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. सत्यजीत प्रधान और बीएचयू कार्यकारिणी परिषद के सदस्य प्रो. उदय प्रताप शाही को पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील चौधरी ने सम्मानित किया। प्रो. चौधरी द्वारा तैयार किया गया विभाग में 'वॉल ऑफ फेम' का उद्घाटन किया गया। जिसमें सभी पूर्व विभागाध्यक्षों के चित्र लगाए गए हैं। इस दौरान प्रो...