हरदोई, जून 23 -- हरदोई। प्रेम विवाह के बाद उपजे पारिवारिक विवाद में हुई विवेक की मौत के मामले में रिश्तेदारों पर ही हत्या के आरोप लगे हैं। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुर, चचिया ससुर, साले और सलहज समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर गांव निवासी विवेक की मौत के बाद उसकी मां विमला देवी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके बेटे की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विवेक के ससुर रामगोपाल उर्फ नानक, चचिया ससुर श्याम कुमार, विजय कुमार, साले बलराम, सलहज उमा, रामकांठी और लक्ष्मी के खिलाफ हत्या का मु...