रिश्तों के रास्ते पर चढ़ा बाढ़ का पानी, कन्नौज से हरदोई का सफर मुश्किल
कन्नौज, सितम्बर 9 -- गुगरापुर, कन्नौज। गंगा का बढ़ता पानी अब कन्नौज और हरदोई के बीच रिश्तों की आवाजाही पर भी भारी पड़ने लगा है। गुगरापुर क्षेत्र के अनेक परिवारों की बेटियां, बहनें और ननिहाल हरदोई के गांवों में हैं। रोजमर्रा के आवागमन से लेकर जरूरत के समय अपनों तक पहुंचने की चिंता ग्रामीणों को सताने लगी है। कुसुमखोर-हरदोई संपर्क मार्ग पर पानी आने से हरदोई जाने वाले लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। मेहंदी घाट पर miercoles दोपहर दो बजे गंगा का जलस्तर 125.770 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 125.970 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। गंगा और काली नदी का पानी मिलने से तटीय इलाकों में भी बाढ़ का दबाव बढ़ा है। कुसुमखोर से हरदोई की ओर जाने वाले मार्ग पर श्रीमऊ, देवकली और बरगदापुरवा के पास सड़क पानी में डूब गई है। कई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.