बांदा, मार्च 1 -- बांदा । संवाददाता बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के रिश्ते अमेरिका व इजरायल और ईरान से अच्छे हैं। उन रिश्तों की बुनियाद पर आप मध्यस्थता करें। मिडिल ईस्ट की जंग को रुकवाएं, जिससे कि पूरी दुनिया में एक अच्छा पैगाम जा सके। प्रधानमंत्री को भेजी गई अपील में कहा कि किसी देश के सबसे ख़ास से लेकर आम नागरिकों तक पर हो रहे जानलेवा हमलों व जंग के इन हालात में हमारे देश की सरकार, इस अंतरराष्ट्रीय विषय पर अपना रुख़ साफ़ करें। बताए कि वो जंग के साथ है या अमन के। युद्ध को रोकने व शांति की बहाली के लिए एक तटस्थ देश होने के नाते क्या कूटनीतिक प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...