ललितपुर, जून 28 -- ललितपुर। जरा-जरा सी बातों पर कमजोर होती रिश्तों की डोर को मजबूत करने के लिए 'प्रोजेक्ट नई किरण' संचालित हो रहा है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में कई परिवारों की काउंसिलिंग की गयी और दो परिवारों ने रिश्तों ने अहमितय जानी और फिर से साथ रहने का एक दूसरे से वायदा किया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में 'प्रोजेक्ट नई किरण' के अन्तर्गत पारिवारिक विवादों, वैवाहिक मतभेदों व टूटते परिवारों के मामलों को पुलिस लाइन सभागार में सुना गया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने परिवार के सदस्यों और पति तथा पत्नी की काउंसलिंग करके उनको रिश्तों का महत्व समझाया। दो परिवारों पर इसका असर हुआ और वह दोनों फिर से साथ रहने को राजी हो गए। दोनों परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में विश्वास का संदेश दिया। वहीं दो अन्य प्रकरणों...