रिश्तों का खून
नई दिल्ली, जून 24 -- पुणे के युवा उद्यमी केतन अग्रवाल के साथ बेवफाई और कत्ल का जो जघन्य मामला सामने आया है, उसने सबको झकझोर कर रख दिया है। उनकी उम्र महज 25 वर्ष थी और वह बीते महीनों से अपनी शादी की तैयारी में लगे थे, उनकी 20 वर्षीया मंगेतर भी तैयारियों का दिखावा कर रही थी। इस होने वाली दुल्हन ने बनते रिश्ते का ही नहीं, बल्कि होने वाले दूल्हे की जिंदगी का भी अंत कर दिया। किसी अवांछित या अप्रिय रिश्ते से बचने के दूसरे भी उपाय हो सकते हैं, पर सीधे हत्या कर देना सांविधानिक, सामाजिक और धार्मिक रूप से सरासर गलत है। यहां प्रेम विवाह नहीं, एक पारंपरिक विवाह की तैयारी थी, जहां सर्वाधिक दोष लड़की के अभिभावकों का है, जिन्होंने अपनी बेटी पर यह रिश्ता लादा। अभिभावक यदि सजग रहते, तो यह नौबत नहीं आती। बच्चे बुरी संगत में बिगड़ रहे हैं या अच्छी संगत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.