रिश्ते के मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती
बुलंदशहर, जून 24 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामा द्वारा नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को तार-तार करने की शर्मनाक वारदात का मामला सामने आया है। जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां ने अपने आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को 6 माह से मासिक धर्म नहीं आया, तो उसने प्रेगनेंसी किट से चेक किया। तो उसमें गर्भवती होने की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। जब इस बाबत पुत्री से पूछताछ की, तो उसने अपने मामा जो कि मेरा चचेरा भाई है के बारे में बताया कि वह करीब एक साल से डरा धमका कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा है। यह भी पढ़ें- रिश्ते के मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.