लखनऊ, मार्च 8 -- गाजीपुर थानाक्षेत्र में एक युवती ने अपने फुफेरे भाई पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि रिश्ते में भाई ने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर बदनाम करने,अश्लील गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी। इंदिरानगर निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2013 में घर में एक शादी थी। उस दौरान उसकी मुलाकात बुआ के बेटे सूरज कुमार से हुई। जो आगरा के कैंट गोपालपुर का निवासी है। उस वक्त पीड़िता का आयु करीब 17 वर्ष थी। रिश्तेदारी के चलते दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि बुआ के बेटे ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप पर संपर्क बना लिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव ...