कौशाम्बी, मार्च 29 -- करारी थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ शनिवार को रिश्ते के भाई ने दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। हालांकि, इंस्पेक्टर ने आरोपों को संदिग्ध बताया है। करारी इलाके के एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी 17 साल की बेटी के साथ शनिवार को पारिवारिक भतीजे ने जबर्दस्ती दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी लात-घुसों से पिटाई भी की। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों के साथ थाने जाकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा कायम कर लिया। इस संबंध में करारी इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर आरोपों की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में...