मैनपुरी, फरवरी 3 -- बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। रिश्ते के दामाद ने गांव के युवक के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। शादी से जुड़े आभूषण लूटने और पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए दंपति की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने लूटे आभूषण और दो तमंचे आरोपियों से बरामद किए हैं। 26 जनवरी की रात फूलापुर निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र शाक्य और 58 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र ललित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद से ही पुलिस को इस बात का शक था कि किसी करीबी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटनास्थल और छह किमी के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और सर्विलांस सेल की मदद से घटना के समय इस्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.