नोएडा, जून 6 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ईकोटेक वन कोतवाली पुलिस ने एक युवक को किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी पर पारिवारिक रिश्ते की फुफेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब छह महीने पहले दिल्ली से एक 17 वर्षीय किशोरी लुक्सर गांव में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आई थी। इसी शादी में उसके परिवार के रिश्ते का ममेरा भाई भी शामिल हुआ था। यहां दोनों करीबी रिश्तेदार के घर में रुके थे। इस बीच आरोपी ने मौका पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- रिश्ते की बहन से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार घटना के करीब तीन महीने बाद किशोरी को पेट में दर्द होने पर परिजन डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर न...