रिश्ते का कत्ल: पत्नी की गला रेतकर हत्या; 2 बच्चों को लेकर आरोपी पति हुआ फरार
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- यूपी में आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव पीली पोखर में पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। उसके सिर पर लोहे की रोड से भी वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद पति दोनों बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ललित चौहान निवासी गांव चावली (एत्मादपुर) ने बताया कि उन्होंने करीब आठ साल पहले बहन किरन की शादी पीली पोखर निवासी वेदप्रकाश उर्फ विवेक सिकरवार पुत्र राजकुमार से की थी। उनके दो बच्चे हैं। उनका आरोप है कि विवेक आए दिन बहन से मारपीट करता था। घर बनाने के लिए मायका पक्ष से पैसे लाने का दबाव बनाता था। करीब एक माह पहले विवेक ने किरन को बुरी तरह पीटा था। इस संबंध में खंदौली थाने में शिकायत की गई थी। पुलिस कार्यवाही के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.