फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठग ने अपने आपको रिश्तेदार बताकर सड़क दुर्घटना में इलाज के लिए मदद का बहाना बनाकर एक महिला से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ओल्ड फरीदाबाद की बस्सा पाड़ा मोहल्ला निवासी के पास तीन मार्च को एक अज्ञात शख्स ने व्हाट्सऐप कॉल से संपर्क किया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उनका रिश्तेदार बताया। उसने कहा कि वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है और उसे रुपयों की जरूरत है। सड़क दुर्घटना का नामक सुनकर महिला उसकी बातों में आ गई। महिला ने उसकी बातों पर विश्वास करते हुए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल दो लाख रुपये उसके बताए गए यूपीआई आईडी के जरिए बैंक खाते में डाल दिए। बाद में महिला को पता चला कि फोन करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.