रांची, जून 19 -- रांची। बिरसा चौक निवासी नेहा कुमारी ने अपने रिश्तेदार पर मारपीट और जेवरात छीनने का आरोप लगाया है। नेहा कुमारी ने प्रीति कुमार के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नेहा ने पुलिस को बताया कि 15 जून को वह पानी भरने के लिए घर के सामने के चापानल में गई थी। इसी दौरान प्रीति ने उन पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति को भी प्रीति ने पत्थर से मारा और गाली-गलौज की। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- मारपीट, लूटपाट व महिला से अभद्रता का दर्ज कराया केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...