रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
पूर्णिया, जून 28 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के औराही पावर ग्रिड के समीप औराही-दिवराधनी मुख्य सड़क पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात की है। हादसे में बिहारीगंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा कठोतिया गांव निवासी 25 वर्षीय साजन कुमार पिता शिवनारायण दास की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों की स्थिति वहीं उसके साथ बाइक सवार मोहन किस्कु गंभीर रूप से घायल हो गये। दूसरी बाइक पर सवार निर्मल कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा कोठी पहुंचाया। जहाँ डॉ साजन कुमार को मृत घोषित कर दिया।
घटना का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.