बाराबंकी, अप्रैल 27 -- बाराबंकी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को गांव के ही युवक द्वारा अपने साथियों के साथ कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 16 अप्रैल को अपनी लगभग 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को लेकर अपने रिश्तेदार के घर देवा थाना क्षेत्र में गया था। उसी दिन वह अपनी पुत्री को वहीं छोड़कर वापस लौट आया। आरोप है कि 23 अप्रैल को गांव का ही युवक अंकित गौतम अपने चार अज्ञात साथियों के साथ आया और दोपहर करीब 2 बजे लड़की को बहला-फुसलाकर वाहन से अपने साथ ले गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म गांव के कुछ लोगों ने इस घटना को देखने की बात भी कही है।पीड़ित परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद परिजनों ने...