नई दिल्ली, फरवरी 27 -- अगर आप नौकरीपेशा हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स-2026 के में कुछ ऐसे प्रावधान किए गए हैं जो नौकरीपेशा लोगों को जानना जरूरी है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जानना जरूरी है जो अपने किसी रिश्तेदार के घर में बतौर किरायेदार रहते हैं। दरअसल, नौकरीपेशा लोगों द्वारा माता-पिता या करीबी रिश्तेदारों को किराया देकर हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में छूट लेना लंबे समय से एक वैध टैक्स प्लानिंग तरीका माना जाता रहा है। अब ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स-2026 में इसको लेकर क्या अपडेट है, आइए जान लेते हैं।क्या है डिटेल? सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) द्वारा प्रस्तावित ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स-2026 में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। नए प्रावधान के अनुसार, यदि कर्मचारी किसी रिश्तेदार को किराया देता...