बस्ती, अप्रैल 26 -- साऊंघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती-बांसी मार्ग पर शनिवार की शाम वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मानिकचंद चौराहे पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। यहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाल को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ठोकर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।बताया यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर जा रहा है कि सोनहा थानाक्षेत्र के झुगिया परसा निवासी इमरान (18) पुत्र अब्बास पूने में रहकर कामकाज करता है। बस्ती में रहने वाली उसकी बुआ के घर वै...