बदायूं, अप्रैल 7 -- कार की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसके चचेरे भाई के साले की मौत हो गई। चचेरे भाई का साला संभल जिले से अपनी बहन के घर आया था। दोनों युवकों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बाइक सवार कछला से मामा का अंतिम संस्कार करते लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा उझानी कोतवाली के कछला शाहाबाद रोड पर बितरोई रेलवे फाटक के पास हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र के खुकनिया गांव के रहने वाले आकाश 20 वर्ष पुत्र रघुवीर अपने चचेरे भाई के साले संभल जिले के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव मझोला के रहने वाले सुमित 21 वर्ष पुत्र हरि सिंह के साथ अपने चचेरे भाई के मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शाहाबाद रोड पर बितरोई रेलवे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.