रिश्तेदार की शादी से लौटकर चालक ने निगला जहर, मौत
झांसी, जून 24 -- झांसी। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव कैमाई में रिश्तेदार की शादी से लौटे 32 वर्षीय युवक ने जहर खाकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कैमाई निवासी 32 वर्षीय वीरसिंह राजपूत बेटा रामकिशोर राजपूत कार चालक था। वह पत्नी पूजा और परिवार की निर्मला को लेकर रिश्तेदारी की शादी में बरौरी गांव गया था। देर रात सभी लोग वापस लौट आए। बुधवार सुबह वह शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। वहां उसने जेब से विषाक्त निकाला और गटक लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन कुछ नहीं समझ सके। भाई हरनारायण ने बताया कि झाड़फूकर कराई गई। लेकिन, कोई फर्क नही पड़ा। बाद में उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां जहर की बात सामने आते ही परिजनों के पैरों तले जमीन सरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.