रिश्तेदारों ने घर में घुस महिला को पीटा
गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के सदरपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते घर में घुसकर महिला से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने फुफेरी सास समेत चार लोगों पर घर में जबरन घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण सदरपुर निवासी काजल चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर वह कमरे में लेटी थी। आरोप है कि इसी दौरान उनकी फुफेरी सास राजेंद्री और सुमन दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आईं। दोनों ने आते ही उनके साथ अभद्रता शुरू कर मारपीट करने लगीं। दोनों महिलाओं ने उनके बाल पकड़ लिए और सिर में ईंट से वार किया। इसके अलावा हाथ पर बार-बार ताला मारकर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर कुछ ही देर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.