रिश्तेदारों को कुचलने लाया था ट्रैक्टर, चली गई पिता की जान; राजस्थान में जमीनी विवाद का खूनी अंत
अलवर, जून 13 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खेत की डोल या मेढ़ बनाने को लेकर शुरू हुए पारिवारिक विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठोकदार का बास गांव में राकेश प्रजापत खेत में डोल निर्माण का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसके चचेरा भाई भागचंद और उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए और वहां हो रहे निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। इसके बाद जमीन और रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में तीखे विवाद में बदल गई। इसी विवाद के दौरान राकेश का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया कि वह ट्रैक्टर पर चढ़ गया और उससे रिश्तेदारों को कुचलने के लिए उसे तेज गति से आगे बढ़ा दिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने भागचंद और नरेश के पैरों पर ट्रैक्टर चढ़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.