पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण में थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 1 अप्रैल को उसके फुफेरे भाई नरेंद्र मिश्रा परिवार समेत एक धार्मिक यात्रा पर गए थे। उसकी 20 वर्षीय बड़ी पुत्री भी उनके साथ चली गई। उसके बाद से उसकी पुत्री घर नहीं आई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी का लड़का रजत सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसकी पुत्री से बात करता था। पीड़ित ने शक जताया है कि आरोपी उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है। इस कार्य में उसके फुफेरे भाई नरेंद्र के अलावा अभिषेक और उनके परिवार का भी सहयोग रहा है। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...