रिश्तेदारी से लौट रहे परिवार का ई-रिक्शा डीसीएम से टकराया, आठ घायल
शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र में सीतापुर रोड पर टेढ़ी पुलिया चौकी गुर्री के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 10:30 बजे पीआरबी को सूचना मिली कि टेढ़ी पुलिया चौकी के निकट एक ई-रिक्शा को अज्ञात डीसीएम ने टक्कर मार दी है। टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार अनुराग (11), अंश (2), पम्मी (डेढ़ वर्ष), सूरज (35), पम्पी (26), मेगावती (65), बब्ली (28) और कृष्णा (4) घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा पलटने से चार घायल सभी घायल जनपद लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती उचौलिया गांव के निवासी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.