रिश्तेदारी से घर जा रही किशोरी लापता
बहराइच, मई 26 -- बहराइच, संवाददाता। गोंडा जिले की एक किशोरी पयागपुर थाने के एक गांव स्थित अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह रिश्तेदारी से अपने घर जाने को निकली। वह रास्ते में ही लापता हो गई। तलाश में कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। किसी को नामजद नहीं किया गया है। गोंडा जिले के देहात कोतवाली के एक गांव निवासनी 15 वर्षीय बेटी अपनी बुआ के घर पयागपुर थाने के एक गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह 21 मई सुबह पांच बजे अपने गोंडा जिले के गांव स्थित घर जाने को निकली। वह अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। न वह अपने घर पहुंची न ही वह बुआ के घर पहुंची। उसकी सभी संभावित जगहों पर तलाश की गई। उसका कोई सुराग नही लगा। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.